मोबाइल गेम पबजी मोबाइल ने अपने लांच के बाद से शानदार कामयाबी हासिल की है और अब तक इसके 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. म...
मोबाइल गेम पबजी मोबाइल ने अपने लांच के बाद से शानदार कामयाबी हासिल की है और अब तक इसके 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं.
मोबाइल गेम पबजी मोबाइल ने अपने लांच के बाद से शानदार कामयाबी हासिल की है और अब तक इसके 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. इसकी निर्माता टेन्सेंट गेम्स और पबजी कापोर्रेशन ने ओपो पबजी मोबाइल इंडिया सीरीज 2019 की घोषणा की हैं जो कि भारत में आयोजित होने वाला पहला आधिकारिक ओपन-टू-ऑल टूर्नामेंट होगा.
इस सीरीज के विजेता को 1 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी. कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह देश में ई-स्पोर्ट के लिए एक टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की दिशा में प्रतिबद्धता जाहिर करने वाला ठोस कदम है. इस टूर्नामेंट में भाग लेकर 1 करोड़ रुपये की शानदार पुरस्कार राशि के अलावा ओपो द्वारा प्रायोजित फोन भी जीते जा सकते हैं.
बयान में कहा गया कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पहले आधिकारिक पबजी मोबाइल कैंपस चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसे जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था. इस टूर्नामेंट के लिए 30 शहरों के 1000 से अधिक कॉलेजों से तीन सप्ताह के भीतर 2,50,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन मिले हैं.
[News Source: NDTV India]
COMMENTS